गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मुनस्यारी के छात्र संघ चुनाव में अनिल और भगत सिंह सचिच चुने गए

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मुनस्यारी के छात्र संघ चुनाव में अनिल और भगत सिंह सचिच चुने गए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनस्यारी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मुनस्यारी के छात्र संघ चुनाव में अनिल सिंह अध्यक्ष और भगत सिंह सचिव चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेने के साथ ही कॉलेज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प भी लिया।

शनिवार को हुए छात्र संघ के चुनाच में अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह कोरंगा निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि मुकेश सिंह सुमत्याल को 49 मतों से शिकस्त दी। अनिल को 140 और मुकेश को 91 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर हीना धामी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर दीक्षा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सचिव पद पर भगत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संयुक्त सचिव पद पर चंदन सिंह धर्मशक्तू को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने खुशबू पांगती को 21 मतों से हराया। चंदन को 122 और खुशबू को 101 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर बी० ए० प्रथम सेमेस्टरके छात्र समीर बृजवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद छात्र खुशमन राम को 138 मत प्राप्त हुए तथा उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एम०ए० प्रथम सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) की छात्रा संगीता को 81मत ही प्राप्त हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज पुंडीर ने छात्र संघ निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ० प्रदीप मंडल, डा० राहुल पांडे, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डा० रिफाकत अली, चन्द्र प्रकाश आर्या, श्री अमित कुमार टम्टा, डा० पी. के. निश्चल, डा रवि जोशी, श्रीमती हेमंती, सुश्री भागीरथी राणा, चेतन जोशी, गणेशा सिंह, श्री कैलाश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह श्रीमती हेमा पंचपाल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *