जीआईसी खदरी खड़कमाफ में स्टेम एजुकेशन हेतु यूसर्क ने स्थापित की लैब

जीआईसी खदरी खड़कमाफ में स्टेम एजुकेशन हेतु यूसर्क ने स्थापित की लैब

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। छात्र/छात्राओं में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स के प्रति रूचि जगाने के लिए स्टेम एजुकेशन के तहत यूसर्क द्वारा जीआईसी, खदरी खड़कमाफ में स्थापित की गई स्टेम लैब का शुभारंभ किया गया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस पर यूसर्क निदेशक प्रो. अनीता रावत और स्कूल के प्रिंसपिल डी एस कंडारी लैब का उदघाटन किया। यूसर्क वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश नौटियाल द्वारा यूसर्क के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की निदेशक महोदय के प्रयास से वर्तमान में उत्तराखंड के छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक रूचि उत्पन्न करने के लिए 28 स्टेम प्रयोगशाला संचालित की जा रही है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खदरी में पहली बार सात दिवसीय आईसीटी ओरियंटेशन कार्यशाला का शुभारंभ किया जा रहा है। निदेशक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में प्रयोगशाला के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।

स्कूल के प्रिंसिपल डीएस कंडारी द्वारा स्टेम प्रयोगशाला स्थापित करने तथा सात दिवसीय कार्यशाला के लिए विद्यालय को चयनित करने हेतु निदेशक महोदय तथा टीम का आभार व्यक्त किया गया।

यूसर्क द्वारा विद्यालय तथा विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष जयपाल सिंह असवाल जी को स्मृति स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यशाला का का सफल संचालन डॉ0टीएस पडियार प्रवक्ता भूगोल द्वारा किया गया इस अवसर पर यूसर्क डॉ0 हरेंद्र सिंह राणा, प्रोग्रामर ई0उमेश जोशी, ई 0ओम जोशी, वैज्ञानिक सहायक राजदीप जंग, विद्यालय की स्टेम कॉर्डिनेटर मेघा रावत तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *