गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण
Spread the love

चिन्यालीसौड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह रावत ने अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र/छात्राओं का आहवान किया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें।

गुरूवार को कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिसर में स्थापित की गई मूर्ति युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने छात्र/छात्राओं का आहवान किया कि वो स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने शिकागो में हुए 1893 में धार्मिक सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी के उद्देश्यों एवं आदर्शों की चर्चा की। इस मौके पर बतौर विशिष्ठ अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े विभिन्न बातों पर प्रकाश डाला। इस नागेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैला जोशी,डॉ प्रमोद कुमार, डॉ मंजू भण्डारी, डॉ रजनी लसियाल, डॉ बृजेश चौहान,डॉ खुशपाल सिंह, डॉ अशोक अग्रवाल, विनीत कुमार, स्वर्ण सिंह गुलेरिया मदन सिंह,रोशन जुयाल, अबीर चौहान, सुनील गैरोला, जयप्रकाश, विजय प्रकाश, सुरेश रमोला,  श्रीमती संगीता थपलियाल, संजय आदि उपस्थित थे। संचालन . डॉ कृष्णा डबराल ने किया। 

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *