देहरादून के एसएसपी अजय सिंह हटाए गए, प्रमेंद्र डोबाल नए कप्तान
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। राजधानी में ताबड़तोड़ वारदातों के बाद शासन ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह समेत डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों को तबादले कर दिए। पदमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
शुक्रवार देर शाम शासन ने देहरादून के एसएसपी को हटा कर उन्हें एसएसपी एसटीएफ के पद पर भेज दिया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का तबादला इसी पद पर देहरादून किया गया है। रूद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रहलाद कांेडे को इसी पद पर पिथौरागढ़, एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव को एसपी चंपावत के पद पर भेजा गया है।
एसपी चंपावत अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर. धोकड़े को एसएसपी अल्मोड़ा के पद पर भेजा गया है। एसपी ट्रैफिक ऊधमसिंहनगर निहारिका तोमर रूद्रप्रयाग की नई एसपी होंगी।
डीआईजी एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ बनाया गया है। यूएसनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पींचा को सेनानयक 31 वाहिनी पीएसी में भेजा गया है।


