श्रीराम गौधाम सेवा समिति की गौमाता बचाओ जन जागरण यात्रा 21 से

गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में होगा जनजागरण
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेशं श्रीराम गौधाम सेवा समिति के बैनर तले लोगों को गौमाता को बचाने इसे संरक्षण और संवर्द्धन हेतु जागरूक करने के लिए जन जागरण यात्रा 21 मार्च से शुरू होगी।
श्रीराम गौधाम सेवा समिति के संस्थापक जगदीश भटट ने गौमाता बचाओ जन जागरण यात्रा के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस मौके पर संत समाज और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गौमाता के संरक्षण के लिए आम लोग आगे आएं।
कहा कि गौमाता का किसी भी स्तर पर और किसी तरह से तिरस्कार समाज के लिए ठीक नहीं है। युवा पीढ़ी को इस बारे में अवगत कराने की जरूरत है। उन्होंने कोरोना काल में गौमाता की स्थिति को भी बयां किया। कहा कि उस वक्त कई संतों, समाज के लोग आगे आए।
समिति के संरक्षक मोहन काला ने 21 मार्च से शुरू हो रही और 27 मार्च तक चलने वाली गौमाता बचाओ जन जागरण यात्रा के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यात्रा के दौरान किस प्रकार से लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
महंत ईश्वर दास जी महाराज समेत अन्य संतों ने भी गौमाता की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि गौमाता निराश्रित न रहे। इस मौक ेपर महंत रवि प्रपन्नाचार्य, दयाराम दास महाराज, श्रीराम गौधाम सेवा समिति की अध्यक्ष उषा भटट, उपाध्यक्ष सुमन डोभाल, स्वामी रमेश आंनद, स्वामी मुक्तादनं महाराज आदि मौजूद थे।