श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में संस्कृत परिषद का गठन और पुरस्कार वितरण समारोह

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में संस्कृत परिषद का गठन और पुरस्कार वितरण समारोह

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में संस्कृत विभाग में सत्र 2025-26 हेतु संस्कृत परिषद् का विधिवत गठन के साथ ही बीते शिक्षा सत्र में परिषद के बैनर तले आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डा. पूनम पाठक के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में दो अप्रैल को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं नयी शिक्षा नीति विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय तथा वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार अप्रैल को आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम ,पवन ने द्वितीय एवं वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, अंशिका अंथवाल द्वितीय तथा लताशा तृतीय स्थान पर रहीं। श्रुत-लेख प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय एवं अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपर्युक्त सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं परिसर के निदेशक ने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचनों से अनुगृहीत किया द्य उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्याथियों से संस्कृत में संभाषण करने तथा संस्कृत के महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी मंत्रों एवं श्लोकों को कंठस्थ करने की प्रेरणा दी एवं निकटस्थ परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों के रूप में उपस्थित प्रो० संगीता मिश्रा, प्रो० हेमलता मिश्रा, प्रो० कल्पना पंत, डॉ० अटल बिहारी त्रिपाठी एवं डॉ० किरन फर्त्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

उक्त अवसर पर परिषद के अध्यक्ष आयुष ने परिषद की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं का संयोजन एवं संचालन विभागाध्यक्ष- संस्कृत प्रो० पूनम पाठक के द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्कृत परिषद् के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय योगदान दिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *