श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने जाना ट्रैफिक नियमों के बारे में

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने जाना ट्रैफिक नियमों के बारे में

स्कूल में रोड सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन’


तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित रोड सेफ्टी वर्कशॉप में स्कूल के छात्र/छात्राओं को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

सोमवार को स्कूल में आयोजिज रोड सेफ्टी वर्कशॉप में ट्रैफिक इन्स्पेक्टर कृष्णकांत, नीरज वर्मा, सुरेंद्र जसथा ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बताया कि कैसे ट्रैफिक में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर और नियमों का अनुसरण कर सड़क में सुरक्षा का माहौल तैयार किया जा सकता है।

स्कूल के प्रिंसिपल विशाल शर्मा ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक सप्ताह का अभियान है, बल्कि यह जीवन भर के लिए एक प्रतिबद्धता है।

वर्कशॉप में छात्रों को ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा के महत्व, और हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता जी ने बताया कि इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह वर्कशॉप छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *