श्री हंसी पूरन फाउंडेशन की पहल पर गंगा क्षेत्र में सुंदरकांड का पाठ
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। गंगा क्षेत्र स्थित गंगा माता मंदिर परिसर में आयोजित रामचरित मानस सुंदर कांड के पाठ में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
श्री हंसी पूरन फाउंडेशन के बैनर तले हर मंगलवार को आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम के क्रम में आज गंगा क्षेत्र स्थित गंगा माता मंदिर परिसर में सुंदर कांड आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और श्री हंसी पूरन फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक सूर्य चंद सिंह चौहान ने कहा कि ये सौभाग्य की बाद है कि आज अयोध्या में 500 साल के बाद धर्म ध्वज फहराई जा रही है। इस पुनीत दिन पर कैलाश गेट स्थित मंगा माता मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर श्री हंसी पूरन फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। कहा कि फाउंडेशन युवी पीढ़ी मंे सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में प्रयास कर रही है। हनुमान चालीसा का पाठ समेत तमाम धार्मिक आयोजन हेतु लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
