श्री देव सुमन विश्वविद्यालय नहीं दे रहा खेलों को तवज्जो

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय नहीं दे रहा खेलों को तवज्जो
Spread the love

छात्र संगठन अभाविप ने खेल कलेंडर जारी न होने पर उठाए सवाल

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय खेलों को तवज्जो नहीं दे रहा है। छात्र संगठन ने इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

उल्लेखनीय है कि एआईयू ने वर्ष 2022-23 का खेल कलेंडर जारी कर दिया है। तमाम अन्य विश्वविद्यालय भी इसके मुताबिक अपना खेल कलेंडर जारी कर चुके हैं। मगर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने अभी तक खेल कलेंडर जारी नहीं किया।

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि इससे खिलाड़ियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। मांग की कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय का खेल कलेंडर जारी किया जाए। इसके अलावा कुछ कक्षाओं के प्रश्न पत्र पाठयक्रम से बाहर से होने की शिकायत भी संगठन के पदाधिकारियों ने की।

इस मौके पर अभाविप के कॉलेज प्रमुख अनुज पाल, विवेक शर्मा, रेनू चौहान, शुभम शर्मा, रोहित सोनी, जान्हवी मिश्रा, सिमरन अरोड़ा, श्वेता सिंह, मोहित मौर्य, आकाश उनियाल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *