गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पावकी देवी में खेल प्रतियोगिता

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पावकी देवी में खेल प्रतियोगिता
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन हुई बालिका वर्ग की फर्राटा दौड़ में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को कॉलेज की क्रीड़ा प्रतियोगिता का कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. छाया चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया।

कहा खेला सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। बल्कि इससे निर्णय लेने की क्षमता का विकास भी होता है। पहले दिन बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सचिन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता क्रीडा समिति के सन्योजक ओमवीर तथा अन्य सदस्यो की देखरेख में हुई।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *