आध्यात्मिक गुरू अवधेश वाणी महाराज नहीं रहे

आध्यात्मिक गुरू अवधेश वाणी महाराज नहीं रहे
Spread the love

देवप्रयाग। आध्यात्मिक गुरू अवधेश वाणी महाराज नहीं रहे। उत्तर प्रदेश के बरेली में उनका निधन हो गया। महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।

सरकारी नौकरी छोड़ अध्यात्म के रास्ते समाज की बेहतरी के काम में जुटे देवप्रयाग के मूल निवासी अवधेश वाणी महाराज का शुक्रवार को बरेली में निधन हो गया। वो अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और बेटा छोड़ गए। उनके निधन की सूचना से सतयुग का तीर्थ देवप्रयाग और ऋषिकेश में उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।

उनके मुखारबिंद से कथा प्रवंचन सुनने को लोग हमेशा उत्सुक रहते थे। बरेली के साथ देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर साल भर उनका प्रवास चलता रहता था। इसके माध्यम से वो गरीब और जरूरतमंदों की मदद करते थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *