राष्ट्रीय स्तर पर छा गए कीर्तिनगर के दिव्यांग खिलाड़ी राहुल और राजेंद्र

राष्ट्रीय स्तर पर छा गए कीर्तिनगर के दिव्यांग खिलाड़ी राहुल   और राजेंद्र

तीर्थ चेतना न्यूज

कीर्तिनगर। कीर्तिनगर के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दिव्यांग खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में उत्साह का माहौल है।

हरियाणा के रोहतक में स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप में देशभर से चयनित दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्र के दो होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों राहुल रतूड़ी एवं राजेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र, जनपद एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र सिंह ने अपनी शानदार दौड़ क्षमता का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक (तृतीय स्थान) प्राप्त किया, वहीं 4×100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक (द्वितीय स्थान) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राहुल ने गोला फेक में रजत,200 मीटर में कांस्य,व 4×100 मीटर रिले दौड़ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इन दोनों खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता पर उनके प्रशिक्षक एवं कोच सतीश बलूनी एवं जगदीश चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का ही यह सुखद परिणाम है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *