भाजपा के कैबिनेट मंत्री का महिला के साथ खास ऑडियो हुआ वायरल

भाजपा के कैबिनेट मंत्री का महिला के साथ खास ऑडियो हुआ वायरल
Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा द्वारा तय की गई रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े एक कैबिनेट मंत्री का महिला के साथ ऑडियो वायरल हुआ है। मंत्री ऑडियो में महिला के साथ जो कुछ कहते हुए सुने जा रहे हैं उससे लोग हतप्रभ हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसे मुददा बना दिया है।

चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा के उत्तराखंड में एक के बाद एक मामले सामने आते रहे हैं। अब ताजा मामला चुनाव मैदान में उतरे एक बुजुर्ग कैबिनेट मंत्री का है। सोशल मीडिया में मंत्री का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री एक महिला के साथ अंतरंग बातें करते सुनाई दे रहे हैं।

इस ऑडियो में वास्तव में आवाज मंत्री की ही है इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। बहरहाल मतदान से सिर्फ 72 घंटे पूर्व सामने आए इस वीडियो ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसका असर भी जरूर दिखने वाला है।

अभी तक भाजपा के स्तर पर इस पर कोई सफाई पेश नहीं हुई। न ही संबंधित मंत्री ने इस पर अभी तक मुंह खोला। हां, ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े मंत्री की इन हरकतों से आम जनता हतप्रभ है।

कांग्रेस ने इसे मुददा बनाना शुरू कर दिया है। इस बहाने पिछले पांच साल के इस तरह के तमाम अन्य मामले भी सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा से बेटी बचाओ की बात करनी शुरू कर दी है।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *