गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सितारगंज में स्वच्छता सप्ताह

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सितारगंज में स्वच्छता सप्ताह

तीर्थ चेतना न्यूज

सितारगंज। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, सितारगंज में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में एनएसएस छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय और आस-पास के गांव में स्वच्छता अभियान चलाया तथा गांव मे जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी गइर्। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक समेत कचरे के निस्तारण को लेकर जागरूक किया गया।

कॉलेेज के छात्र छात्राओं द्वारा श्रमदान नागरिकों को भी गीला कूड़ा एवं सूखा कचरा अलग अलग कर एकत्रित करने को प्रेरित किया गया। कूड़ा करकट एकत्रित कर उसको अलग अलग किया गया तथा आसपास के और इस कचरे से बनी खाद के क्या लाभ हैं यह भी बताया गया ताकि लोग अपने खेतों में इस तरह की खाद का उपयोग करें।

कालेज के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ के स्वच्छता अभियान से प्रेरित एवं प्रसन्न होकर सिसौना ग्राम पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह कम्बोज द्वारा स्टील से निर्मित एक बड़ा कूड़ा करकट पृथकीकरण चौम्बर महाविद्यालय को निशुल्क उपलब्ध करवाया गया ताकि भविष्य में भी स्वच्छता अभियान इसी तरह सतत रूप से चलता रहे।

एनएसएस छात्र कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भुवनेश कुमार ने भी छात्र छात्राओं को इस अभियान मे गांव के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्कूल के शिक्षको, स्कूली छात्र छात्राओं और पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत को भी इस से जोड़ा जाएगा ताकि जल्द से जल्द लोगों में स्वच्छता के प्रति चेतना उत्पन्न होद्य स्वच्छ भारत अभियान में आप भी भागीदार बनें।

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाएँ। एनएसएस छात्र-छात्राओं ने तथा नेहरू युवा केंद्र से जैकी ने सरकारी भवनों की सफाई और स्वच्छता को ध्यान में रखकर तंबाकू, गुटका, पान आदि उत्पादों पर प्रतिबंध की जानकारी दी।

जिससे स्वच्छ रहे भारत स्वस्थ रहे हम। एनएसएस छात्रा कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता रानी ने छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान से हमारा आने वाला कल बहुत ही सुंदर एवं अकल्पनीय होगा। अगर आप और हम मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में लग जाए तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा पूरा देश, विदेशों की तरह पूरी तरह से साफ सुथरा दिखाई देगा। एक स्वस्थ्य देश और स्वस्थ्य समाज को जरुरत है।

एक स्वस्थ्य देश और स्वस्थ्य समाज को जरुरत है कि उसके नागरिक स्वस्थ्य रहें तथा हर व्यवसाय में स्वच्छ हो। और इस नेक काम के लिए हम सब को मिल कर आगे आना होगा और साथ-साथ काम कर के इस मिशन को पूरा करना होगा।

एनएसएस छात्र-छात्राओं द्वारा 12 जून से 18 जून तक स्वच्छता अभियान की रूपरेखा बनाई गई तथा उस पर कार्य किया गया द्य राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा सप्ताह के अंतिम दिन भी महाविद्यालय प्रांगण एवं आसपास कचरा इकट्ठा कर महाविद्यालय के कचरा एकत्रीकरण केंद्र में एकत्रित किया गया साथ ही आस पास के बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर एनएसएस छात्र इकाई प्रभारी डॉ भुवनेश कुमार ने लोगों को बताया कि हम अपने परिवेश को स्वच्छ रखकर तरह-तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया सकते है अतः हमारा कर्तव्य है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी को फैलाने से रोका जाए तथा उस गंदी को कचरा निदान केंद्र में पहुंचाया जाए ताकि हमारा गली मोहल्ला साफ सुथरा रहे और हम बीमारियों से बच सकें प् स्वच्छता अभियान के अंत में सभी ने मिलकर अपने आस-पड़ोस को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली इस अवसर पर पूनम, ज्योति, आराधना, किरण, जकी संजय ,मोहित, संजय कुमार राजेंद्र , आदि उपस्थित रहेप्कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी तथा प्राध्यापकगण, महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *