पौड़ी के डीएम ने दिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने को निर्देश

पौड़ी के डीएम ने दिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने को निर्देश
Spread the love

14 अगस्त को जागरूकता रैली

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। जल्द ही जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्रभावी तरीके से लागू हो जाएगा। नगर निकायों को इसके लिए आधारिक तैयारी करने और व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार देर शाम को नगर निगम, नगर निकाय तथा व्यापारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध किए जाने हेतु 14 अगस्त, 2022 को विशाल रैली का आयोजन करते हुए व्यापारियों तथा अन्य लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान हेतु सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने नगर निगम व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 01-01 हजार जूट के बैग तैयार कर समस्त वार्डों में वितरित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध के लिए व्यापर मण्डल एवं स्वयं सहायता समूहों आदि के साथ बैठक करें तथा विद्यालय स्तर पर प्लास्टिक जनजारूकता अभियान को प्रतिबन्धित किये जाने हेतु समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वॉल पेंटिंग, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता व वीडियो क्लिप के माध्यम से गढ़वाली सन्देश /संस्कृत भाषा में तैयार कर यू-ट्यूब फेसबुक, व्हाटसप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कागज, गत्ते व कपड़े आदि के बैग तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर शहरों में सिंगल यूज प्लास्टिक हेतु निरीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादकर्ता पर 05 लाख, परिवहनकर्ता 02 लाख, विक्रेता करने पर 02 लाख तथा व्यक्तिगत उपयोग करने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित को लेकर विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देशित किया कि नगर निगम कोटद्वार में स्लाटर ट्राउस के सफल संचालन हेतु पशुचिकित्सक की तैनाती किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, नगरपालिका ईओ पौड़ी प्रदीप बिष्ट, डीईओ चंद्रशेखर बडोनी सहित अन्य अधिकारी व व्यापारसभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *