सिद्धू ने छोड़ा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद

सिद्धू ने छोड़ा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद
Spread the love
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचा घमासान कम होने का नाम नही ले रहा हैं। खबर है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा हैं।
सिद्धू को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ​के बीच खटास और ज्यादा बढ़ गयी थी और इसके नतीजे के तौर पर अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
सिद्धू ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि, “मनुष्य का चारित्रिक पतन समझौतों से ही शुरू होता है, और वह पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते है … इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं… कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा…”

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *