जंग-ए- आजादी के नायकों को याद कर ऋषिकेश स्वाभिमान मोर्चा ने मनाया शहीद दिवस

जंग-ए- आजादी के नायकों को याद कर ऋषिकेश स्वाभिमान मोर्चा ने मनाया शहीद दिवस

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। जंग-ए- आजादी के नायक भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद करते हुए ऋषिकेश स्वाभिमान मोर्चा ने शहीद दिवस मनाया। इस मौके जंगे आजादी के नायकों के जीवन से सीख लेने और उनके राष्ट्र के लिए उनके जैसा जज्बा रखने का संकल्प लिया गया।

रविवार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम ऋषिकेश में एकत्र होकर शहीद भगत सिंह की मूर्ति में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि भेंट कर शहीद दिवस मनाया।

मोर्चा के संयोजक सुधीर राय रावत ने कहा कि 23 मार्च शहीदी दिवस पूरे हिंदुस्तान के लिए स्वाभिमान दिवस भी है इस दिन स्वतंत्रता के नायकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की बलिदानी देते हुए फांसी का फंदा चूमा ऐसे वीर सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव को हम समस्त देशवासी नमन करते हैं और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा छोटू भाई ने कहा कि हम सब देशवासियों को शहीद दिवस केवल मानाना ही नहीं चाहिए अपितु शहीदों के रास्ते को अपनाना एवं उनका अनुसरण करना भी चाहिए मात्र किताबों में ही हम उन्हें याद नहीं रखते उनके बताये रास्ते पर चलकर उन्हें याद करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगा।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र रमोला, मदन कोठारी राहुल रावत,जयपाल सिंह, संजय बुड़ाकोटी, किशोर गॉड बृजेश उनियाल, सरदार जगजीत सिंह, रेनू नेगी,पार्षद सरोजिनी थपलियाल, कृष्णमूर्ति कंडवाल आशुतोष तिवारी, मुकेश नेगी, कुलदीप चौहान आदि उपस्थिति रहे.।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *