टिहरी जिले के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए

टिहरी जिले के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए
Spread the love

कीर्तिनगर। टिहरी जिले से दो बाल वैज्ञानिकों द्वारा राज्य विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत दो परियोजनाओं का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

कीर्तिनगर ब्लाक के जीआईसी मन्जाकोट, चौरास के कक्षा छह के छात्र किशन सिंह बिष्ट और चम्बा ब्लाक के जीआईसी नागदेव पथल्ड़ के कक्षा 12 के छात्र गौरव सुयाल की परियोजनाओं का राष्ट्रीय स्तर हेतु चयन हुआ है।

यूकास्ट देहरादून द्वारा आज ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का चयन किया गया। किशन सिंह बिष्ट द्वारा सामाजिक नवाचार पर आधारित परियोजना को प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्र द्वारा बिच्छू घास की उपयोगिता और उत्तराखंड में बिच्छू घास पर आधारित उद्द्योग को बढावा देने हेतु प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

छात्र का मार्गदर्शन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ0 अशोक कुमार बडोनी द्वारा किया गया। गौरव सुयाल द्वारा पारिस्थितिकी पर आधारित प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया गया जिसमें सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिये गये। छात्र का मार्गदर्शन डॉ0 विजय किशोर बहुगुणा द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *