टिहरी जिले के शिक्षकों को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण जारी

टिहरी जिले के शिक्षकों को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण जारी

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। टिहरी जिले के शिक्षकों का स्काउट एंड गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक स्कूलों में स्काउट की यूनिट का गठन करेंगे।

ढालवाला स्थित श्रीदेव सुमन पार्क में शिक्षकों के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण के सातवें दिन जिला सचिव बीपी सिंह यादव ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को ट्रेकिंग और इसमें उपयोग होने वाले प्रतीक चिन्हों के बारे में विस्तार जानकारी दी। इसके साथ ही दल ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ।

इससे पूर्व प्रशिक्षण की शुरूआत स्काउट गाइड की स्थापना, इतिहास और उददेश्यों के साथ हुई। इससे जुड़े सामान्य शिष्टाचार/ अनुशासन, ध्वज शिष्टाचार, शिविर के नियम, झंडा गीत, पायनियरिंग, दिशाओं के बारे में जानकारी और फर्स्ट एड के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

जिले के विभिन्न स्कूलों से 74 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक स्कूलों में स्काउट एंड गाइड की यूनिट स्थापित करेंगे। शिविर में प्रादेशिक्षक पदाधिकारी राम सिंह नेगी और का सानिध्य भी मिला।

इस मौके पर जिला सचिव बीपी सिंह यादव, प्रशिक्षण आयुक्त केएल शाह, एसओसी शांति रतूड़ी, अंजू रानी शर्मा, अनिता उनियाल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *