गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरादून शहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने आवश्यक्ता और विज्ञान के विकास के दर्शन पर प्रकाश डाला गया।

शनिवार को आयोजित विज्ञान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के पिं्रसिपल निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह, सहायक निदेशक प्रमोद डोबरियाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर आशीष रतूड़ी भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉल्फिन संस्थान देहरादून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के माध्यम से हम केवल सीवी रमन साहब को ही याद नहीं करते वरन “आवश्यकता ही विज्ञान की जननी है” इस बात के धेय वाक्य को आगे रखकर भारतीय अपने प्रगति के लिए विज्ञान के नए-नए आयामों पर काम कर रहे हैं।

हमें भी भारत की नागरिकों की सुख सुविधा हेतु विज्ञान में सदैव नवीनतम प्रयोग करते रहने से समाज के जीवन को सुखमय में बनाने के लिए सदैव सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रमोद डोबरियाल ने छात्रों को विज्ञान के प्रति सकारात्मक सोच के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आशीष रतूड़ी जी द्वारा छात्रों को अपने उद्बोधन में बताया कि की किस तरीके से बौद्धिक संपदा का उपयोग करके हम अपने देश को विश्व गुरु बना सकते हैं बौद्धिक संपदा के उपयोग से राष्ट्र के विज्ञान में प्रगति तो होती है साथ ही आर्थिक समृद्धि भी आती है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर डॉ माधुरी कोहली द्वारा डॉक्टर सी सी रमन के जीवन पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति विषय पर डॉ पंकज बहुगुणा ने आनंदीबाई जोशी के जीवन पर प्रकाश डाला।

डॉ उषा रानी नेगी द्वारा दो इरावती कर्वे के जीवन पर उन्होंने अपना संबोधन प्रस्तुत किया। डॉक्टर हेमलता खाती ने डॉक्टर नंदिनी हरिनाथ के ऊपर अपना संबोधन प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन किया जिसकी थीम भारतीय विज्ञान में महिलाएं थी पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान यामिनी नेगी ने पिया नेगी ने द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर साहिल सिंह तथा सनतवना पुरस्कार सिमरन रावत ने प्राप्त किया।

लेक्चर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार कुमारी राधा, द्वितीय स्थान पलक ने तृतीय स्थान दिव्या बिष्ट तथा सांत्वना पुरस्कार हर्ष डोगरा को प्रदान किया गया। निर्णायकों की भूमिका में शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. हेमलता खाती तथा समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. उषा रानी नेगी ने अपना सहयोग विज्ञान संकाय को प्रदान किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर डॉ. गिरीश सेठी, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ. पूजा रावत, दिशा बिष्ट, पूजा कुनियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह रावत, छात्र संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षकणोत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर माधुरी कोहली तथा डॉक्टर पंकज बहुगुणा ने संयुक्त रूप से किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *