इंटर कॉलेजों को मिलेंगे प्रिंसिपल और हाई स्कूल होंगे मुखिया विहीन

इंटर कॉलेजों को मिलेंगे प्रिंसिपल और हाई स्कूल होंगे मुखिया विहीन
Spread the love

देहरादून। राज्य के गवर्नमेंट इंटर कॉलेजों को कामचलाऊ ही सही जल्द प्रिंसिपल मिल जाएंगे। इसके साथ ही अधिकांश हाई स्कूल मुखिया विहीन हो जाएंगे।

राज्य सरकार को लगने लगा है कि बगैर मुखिया के स्कूल की तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। यही वजह है कि सरकार राज्य के राजकीय इंटर कॉलेजों के रिक्त 958 प्रिंसिपल के पदों को कामचलाऊ ही सही भरने की कवायद में जुट गई है।

इसके लिए हाई स्कूल के हेड मास्टर्स को इंटर कॉलेजों में कार्यवाहन पिं्रसिपल बनाने की तैयारी है। यदि शत प्रतिशत हेड मास्टर्स इंटर कॉलेजों में चले गए तो हाई स्कूल एकदम से मुखिया विहीन हो जाएंगे। हाई स्कूलों को हेड मास्टर कब तक मिलेंगे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

स्कूली शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जरूर जल्द से जल्द प्रमोशन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हाई के हेड मास्टर पद पर प्रमोशन हो भी गए तो एक साल भी फिर से इंटर कालेज मुखिया विहीन होने लगेंगे। वजह इस समय हाई स्कूल में तैनात 40 प्रतिशत से अधिक हेड मास्टर्स की सेवा एक-दो साल ही शेष रह गई है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए हायर एजुकेशन की तर्ज पर एडवांस डीपीसी जरूरी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *