स्कूलों में शिक्षकों से न कराए जाएं बाबू के काम

स्कूलों में शिक्षकों से न कराए जाएं बाबू के काम

एडी और सीईओ को निदेशक का पत्र

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य के गवर्नमेंट हाई स्कूल और गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कॉलेजों में तैनात शिक्षकों से स्कूल/ विभागीय कार्यालय में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्य नहीं कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आए दिन शिक्षकों को शिक्षणेत्तर कार्य में लगाए जाने की बात सामने आती रही है। इसमें स्कूलों में शिक्षकों से बाबू का कार्य कराए जाने का मामला भी शामिल है। राजकीय शिक्षक संघ कई मौकों पर इस पर नाराजगी भी व्यक्त करता रहा है।

बहरहाल, शिक्षा निदेशक ने दोनों मंडलों के अपर निदेशक और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध मंे पत्र लिखा है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों से स्कूल कार्यालय में मिनिस्ट्रीय संवर्ग से संबंधित कार्य कदापि न कराए जाएं।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *