राजकीय शिक्षक संघ के सुनील भट्ट अध्यक्ष और भुवनेश्वर पंत सचिव चुने गए

राजकीय शिक्षक संघ के सुनील भट्ट अध्यक्ष और भुवनेश्वर पंत सचिव चुने गए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुनील भट्ट अध्यक्ष और भुवनेश्वर पंत सचिव चुने गए।

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड शाखा एससीई आरटी देहरादून की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत बुधवार को नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुनील भट्ट तथा सचिव पद पर भुवनेश्वर पंत को चयनित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश डोभाल तथा महिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रिया गुसाईं चुने गए।

संगठन मंत्री के रूप में आशा नकोटी रमोला तथा संयुक्त मंत्री के रूप में रंजन भट्ट को चुना गया। मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. उमेश चमोला तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप मे डा. अवनीश उनियाल को चुना गया। मुख्य सचेतक का दायित्व डा. राकेश गैरोला को दिया गया ।

कोषाध्यक्ष के रुप में दिनेश चौहान को कार्य भार सौंपा गया। कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में सोहन सिंह नेगी, डा. मनोज कुमार शुक्ला तथा डा. एसपी सिमल्टी को सर्वसहमति से चुना गया।

निवर्तमान अध्यक्ष डाक्टर अंकित जोशी एवं सचिव विनय थपलियाल ने चुने हुए सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नवीन कार्यकारिणी द्वारा राज्य में शैक्षिक उन्नयन के लिए एकजुट होकर कार्य किया जायेगा। नवीन कार्यकारिणी द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए एकजुट होकर कार्य करने के साथ संकाय सदस्यों के हितों की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *