राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय इकाई के सरियाल अध्यक्ष और पैन्यूली मंत्री चुने गए

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी के चुनाव में श्याम सिंह सरियाल अध्यक्ष और हेमंत पैन्यूली मंत्री चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को पूर्णानंद इंटर कालेज में दोपहर एक बजे तक हुए मतदान और दो बजे के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ और देर रात तक चला। इसमें अध्यक्ष पद पर श्याम सिंह सरियाल निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि जयदीप रावत को शिकस्त दी।
उपाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह राणा और महिला उपाध्यक्ष के पद पर सपना तोमर विजयी रही। मंत्री पद पर हेमंत पैन्यूली लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे।
संयुक्त मंत्री पद पर पंकज ध्यानी और संयुक्त मंत्री महिला के पद पर क्रोधा नेगी विजयी रही। संगठन मंत्री पद पर मक्खन लाल निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर गढ़वाल मंडल के सात जिलों से पहुंचे शिक्षक डेलीगेट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने की अपेक्षा की।