शिक्षक नरेश चंद्र उनियाल को अटल साहित्यिक सम्मान

शिक्षक नरेश चंद्र उनियाल को अटल साहित्यिक सम्मान
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

लखनऊ। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के शिक्षक/साहित्यकार नरेश चंद्र उनियाल को अटल साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया। साथ पोएट ऑफ द मंथ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर हजरतगंज मे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के अध्यापक, कवि, लेखक एवं समीक्षक नरेश चन्द्र उनियाल को भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मनित किया गया।

प्रख्यात फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं अभिनेता राम बहादुर सिंह एवं लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया के हाथों नरेश चन्द्र उनियाल को सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही नरेश चन्द्र उनियाल को निहारिका साहित्यिक समूह की ओर से पोएट ऑफ द मंथ सम्मान से भी सम्मानित किया गया। दोनों सम्मानों मे उन्हें अंग वस्त्र और ट्रॉफी भेंट की गईं।

प्रिंट मीडिआ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशियन एवं निहारिका साहित्यिक समूह के तत्वाधान मे आयोजित अटल सम्मान समरोह मे अमेरिका, लंदन, कनाडा, नेपाल एवं भारतवर्ष के हर कोने से आये हुए लगभग 147 साहित्यकार, डॉक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों को सम्मनित किया गया।

प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दकी एवं प्रतिष्ठित व निहारिका साहित्यिक समूह की संस्थापिका रीमा सिन्हा के भागीरथ प्रयासों द्वारा आयोजित इस श्रेष्ठ आयोजन मे देश विदेश के लगभग 147 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

नरेश चन्द्र उनियाल को अटल साहित्यिक सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विमला रावत एवं सहकर्मी सुनीता राणा और अनूप लिंगवाल ने नरेश उनियाल को बधाई दी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *