गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में जयंती पर याद किए गए कथाकार मुंशी प्रेमचंद
तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज,गैरसैंण में उपन्यास सम्राट मंशी प्रेमचंद को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गई।
उपन्यास सम्राट मंशी प्रेमचंद की आज जयंती है। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में प्रिंसिपल प्रो. केएन बारमोला के निर्देशन में हिंदी विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के साथ किया गया।
इस मौके पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गिरजेश कुमार ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व तथा रचनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, उन्होंने प्रेमचंद के उपन्यास गोदान तथा कहानी ईदगाह पर भी प्रकाश डाला। डॉ0 विनय श्रीवास्तव ने भी उनकी चर्चित कहानी कफन,पूस की रात की चर्चा की।
डॉ0 नीतू थपलियाल ने बताया कि उनका लेखन हिंदी साहित्य की विरासत के रूप में है। छात्राओं के द्वारा प्रेमचंद की कहानी ठाकुर का कुआं पर नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रकाश सिंह, डॉक्टर कविता, डॉक्टर मुक्ता, डॉक्टर निशा, श्रीमती गंगा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गिरजेश कुमार ने किया।