हास्य कलाकार घन्ना भाई नहीं रहे

हास्य कलाकार घन्ना भाई नहीं रहे
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। पहाड़ के हास्य की हणाट कणाट यानि घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।

करीब पांच दिन पूर्व तबियत बिगड़ने पर घन्ना भाई को परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लोगों उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

मंगलवार की सुबह घन्ना भाई का निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। घन्ना के हास्य के लोग बड़े फैन रहे हैं।

तमाम कुरीतियों पर उन्होंने हास्य से कटाक्ष किए। कई गढ़वाली फिल्में उनके हास्य के लिए खूब पसंद की गई। कई एलबम में भी उनके हास्य को लोगों ने खूब सराहा।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *