चारधाम यात्रा के लिए परिवहन व्यवस्था का जिम्मा संभाले संयुक्त रोटेशन ने कमर कस ली है। रोटेशन विभिन्न स्तरों से मिल रहे फीडबैक पर नजर बनाए हुए है।
उल्लेखनीय है कि आधा दर्जन से अधिक निजी मोटर कंपनियों का समूह संयुक्त रोटेशन चार दशक से चारधाम यात्रा की परिवहन व्यवस्था को संभाल रहा है। इस वर्ष रोटेशन ने विभिन्न कंपनियों की एक हजार से अधिक बसें यात्रा के लिए आरक्षित की है।
इस वर्ष पहले दिन से ही चारधाम यात्रा जोरों पर दिख रही है। इससे लाइफ लाइन में उत्साह का माहौल दिख रहा है। मगर, इससे संयुक्त रोटेशन की चुनौतियां बड़ गई हैं।
संयुक्त रोटेशन ने इन चुनौतियों से पार पाने के लिए कमर कस ली है। रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय का कहना है कि यात्रियों को ऑन डिमांड बस उपलब्ध कराने के हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले दिन से ही यात्रा में जोर देखते हुए एक-एक दिन की रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है। रोटेशन स्वयं भी व्यवस्थाआें पर नजर बनाए हुए है। विभिन्न स्तरों से मिल रहे फीडबैक का विश्लेषण किया जा रहा है। ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें।