कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में हिंदी प्रवक्ता पद पर तैनात शिक्षक नेत्रपाल सिंह की नजीबाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक होली के दिन नजीबाबाद क्षेत्र में सड़क पार करते वक्त तेज तेज रफ्तार कार ने शिक्षक नेत्रपाल सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। शिक्षक के निधन पर शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
राजकीय शिक्षक संघ के मंडल मंत्री मनमोहन चौहान ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षक नेत्रपाल सिंह का निधन सम्पूर्ण शिक्षक समाज सहित उनके विद्यालय के लिए क्षति है, शोक व्यक्त करने में राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल मंत्री मनमोहन चौहान, ज़िला अध्यक्ष भवान नेगी, ज़िला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक मंत्री दुगड्डा संजय रावत, प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान,डॉ पदमेश बुडाकोटी,अनूप नेगी मुकेश रावत, दीपक नौटियाल, डबल सिंह रावत, सिताँशु कुकशाल उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ महावीर सिंह बिष्ट, प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल जिलाध्यक्ष भारत बिष्ट ज़िला मंत्री संदीप रावत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला कोटद्वार शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी आदि शामिल थे