ऋषिकेश के विधायक ने निजी हित के लिए गिराई स्पीकर पद की गरिमा

ऋषिकेश के विधायक ने निजी हित के लिए गिराई स्पीकर पद की गरिमा
Spread the love

ऋषिकेश। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड को डबल महंगाई और डबल बेरोजगारी को तोहफा दिया। ये तोहफे भाजपा ने डबल भ्रष्टाचार कर जुटाए। ऋषिकेश के विधायक ने स्पीकर पद की गरिमा का तार-तार किया।

ये कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ का। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। भाजपा द्वारा पांच साल में बनाए गए तीन मुख्यमंत्रियों की जमकर खिल्ली उड़ाई।

प्रो. गौरव बल्लभ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड को डबल महंगाई और डबल बेरोजगारी को तोहफा दिया। ये तोहफे भाजपा ने डबल भ्रष्टाचार कर जुटाए। भाजपा सरकार पूरे पांच साल सीएम बदलने और खनन के खेल में मशगूल रही।

परिणाम देश के औसत से उत्तराखंड में महंगाई अधिक है। रोजगार का बुरा हाल है। भाजपा देहरादून में स्टॉफ सेलेक्शन बोर्ड को मोबेलाइज करने बजाए सीएम सेलेक्शन बोर्ड बना बैठी। इस बोर्ड ने राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की बेहतरी के लिए क्या करने जा रही है इसे घोषणा पत्र में स्पष्ट किया गया है। चुनाव के लिए सिर्फ तीन दिन रह गए अभी तक भाजपा ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया। जनता जानती है कि भाजपा के मन में क्या चल रहा है।

उन्होंने ऋषिकेश के विधायक एवं स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन्होंने निजी हित के लिए पद की गरिमा गिराई। वो देश के इतिहास में पहले स्पीकर हैं जो सचिव के पास पहुंच गए। सचिवालय में भटकते देखे गए। मंत्रियों के दरवाजे पर गए। ऐसे करते हुए स्पीकर के बजाए ब्रोकर ज्यादा दिखे।

कहा कि 15 सालों से भाजपा के विधायक ने ऋषिकेश का विकास ठप कर दिया। नरेंद्रनगर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पर उन्होंने गंगा के तट पर शराब का ठेका खुलवाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के घोटालों की 10 मार्च को कांग्रेस सरकार आने पर जांच होगी। कहा कि भाजपा के विधायकों की संख्या एक इनोवा कार की सीट कैपासिटी के बराबर रहने वाली है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पार्षद एडवोकेट राकेश मियां, योगेश राणा, अजय रमोला, सतेंद्र पंवार, ललित मोहन मिश्रा आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *