प्रतापनगर से कांग्रेस विक्रम सिंह नेगी जीते, विकास नगर में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान

नई टिहरी। विधानसभा चुनाव का दूसरा परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आया। टिहरी जिले की प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी चुनाव जीत गए हैं।
उन्होंने भाजपा के विजयपाल पंवार को चुनाव हराया।
देहरादून जिले की विकासनगर सीट पर मुन्ना सिंह चौहान चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के नवप्रभात को चुनाव हराया।
ताजा अपडेट है कि खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पीछे चल रहे हैं।