राजकीय शिक्षक संघ के रजनेश नौटियाल अध्यक्ष और कुशाल सिंह बगियाल मंत्री चुने गए

राजकीय शिक्षक संघ के रजनेश नौटियाल अध्यक्ष और कुशाल सिंह बगियाल मंत्री चुने गए
Spread the love

जाखणीधार। राजकीय शिक्षक संघ की जाखणीधार ब्लॉक इकाई के चुनाव में रजनेश नौटियाल अध्यक्ष और कुशाल सिंह बगियाल को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव से पूर्व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षक वक्ताओं ने शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा की। साथ ही संगठन से जुड़े मुददों को भी रखा।

इसके बाद ब्लॉक की नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें रजनेश नौटियाल को अध्यक्ष, धर्मेंद्र पंवार और श्रीमती सरोजिनी ममगाईं को उपाध्यक्ष कुशाल सिंह बगियाल को मंत्री, पंकज डंगवाल और नीलम नेगी को संयुक्त मंत्री लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित को आय -व्यय निरीक्षक चुना गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सारियाल, जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत, जिला मंत्री शीशपाल कंडियाल, प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, शीशपाल भण्डारी, बुद्धि भट्ट, युद्धवीर राणा, उपेंद्र मैठाणी, दाताराम, लोकेंद्र रावत, धर्मेंद्र पंवार, दिनेश डंगवाल , पितृ प्रसाद डोभाल, नवल बहुगुणा, यशपाल राणा, मंगल रावत, बालकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *