राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला इकाई के बलराज अध्यक्ष और विजेंद्र मंत्री चुने गए

राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला इकाई के बलराज अध्यक्ष और विजेंद्र मंत्री चुने गए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला इकाई के चुनाव में बलराज गुसाईं अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह बिष्ट मंत्री और संयुक्त मंत्री महिला के पद पर रेनु गौड़ निर्वाचित हुई।

राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में हुए राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन के दूसरे दिन जिला इकाई की नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर बलराज गुसाईं निर्वाचित हुए। उन्होंने कांटे के मुकाबले में वरदान बुड़ाकोटी को 109 मतों से शिकस्त दी।

बलराज को 846 और वरदान को 737 मत मिलें। इस पद पर तीसरे प्रत्याशी अशोक असवाल को मात्र 113 मत मिलें। उपाध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में मनोज काला विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि पूरण सिंह नेगी को 95 मतों से हराया। मनोज को 631 और पूरण को 536 मत मिले। इस पद के तीसरे प्रत्याशी विनय रावत को 445 मत मिले।

मंत्री पद पर हुए सीधे मुकाबले में विजेंद्र सिंह बिष्ट ने धर्मेंद्र सिंह नेगी को हराया। विजेंद्र को 1178 और धर्मेंद्र को 451 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर आशीष खरक्वाल विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि वेदप्रकाश वेदवाल को 224 मत से शिकस्त दी। आशीष को 749 और वेदप्रकाश को 525 मत मिले। इस पद पर तीसरे प्रत्याशी राहुल नेगी को 356 मत मिले।

संयुक्त मंत्री महिला के पद पर हुए सीधं मुकाबले रेनु गौड़ ने शिखा पुंडीर को 622 मतों से शिकस्त दी। रेनु को 1095 और शिखा को 473 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर हुए सीधे मुकाबले में राजेश भटट विजयी रहे। उन्होंने दिनेश कुमार उनियाल को 551 मतों से हराया। राजेश को 1061 और दिनेश को 510 मत मिले।

आय-व्यय निरीक्षक पद पर तेजराम ममगाईं विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि गिरीश सिंह नेगी को 75 मतों से हराया। तेजराम को 476 और गिरीश को 401 मत मिले। अन्य प्रत्याशी नरेश कुमार पुंडीर को 288, नीरज कुमार कमल को 255 और सुनील कांदली को 176 मत मिले।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकां की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, मंत्री मनमोहन सिंह चौहान आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *