राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 29 को

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 29 को

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े तमाम मुददों पर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने 29 अप्रैल को देहरादून में बैठक आहूत की है। बैठक में दोनों मंडलों के अध्यक्ष और मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्यूली ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जीआईसी पटेलनगर में प्रांतीय बैठक आहूत की गई है। बैठक में शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुददों पर चर्चा होगी। तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राजकीय शिक्षक संघ निर्णय लेगा।

राज्य के शिक्षकों की इस बैठक पर नजर है। शिक्षक प्रमोशन समेत तमाम मांगों को लेकर लगातार तकाजा कर रहे हैं। यानि 29 अप्रैल की बैठक राजकीय शिक्षकांे के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों की तमाम मांगों पर विभाग और सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में शिक्षक संघ आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनाएगा।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *