राजखिल न्याय पंचायत में खेल महाकुंभ 2022 का समापन

राजखिल न्याय पंचायत में खेल महाकुंभ 2022 का समापन
Spread the love

सतपुली। राजखिल न्याय पंचायत में दो दिवसीय खेल महाकुंभ 2022 संपन्न हो गया। इसमें न्याय पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ शिरकत की।

गुरूवार को दो दिवसीय न्याय पंचायत राजखिल में खेल महाकुंभ 2022 का ग्राम प्रधान सिमल्या श्याम सिंह नेगी और जीआईसी कीर्तिखाल के प्रिंसिपल मोहन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। दोनों ने विभिन्न क्षेत्रों से आई खेल प्रतिभाओं की हौसलाफजाई की।

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कोटलमंडा के आशीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जीआईसी कीर्तिखाल के प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कबडडी में जीआईसी कीर्तिखाल विजेता और हाई स्कूल कुल्हाड़ उपविजेता रहा। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में गर्ल्स हाई स्कूल सतपुली की दीपिका प्रथम रही। जीआईसी कीर्तिखाल की प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गर्ल्स हाई स्कूल, सतपुली की खुशी प्रथम रही।

कबडडी में गर्ल्स हाई स्कूल सतपुली विजेता और जीआईसी कीर्तिखाल उपविजेता रहा। अंडर 17 की 100 मीटर दौड़ में कोटलमंडा के समित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में जीआईसी सतपुली के सुमित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबाल और कबडडी में जीआईसी सतपुली विजेता और जीआईसी कीर्तिखाल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में प्रिया गुसाईं प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में गर्ल्स हाई स्कूल की लक्की गौड़ी पहले स्थान पर रही। बालिका वर्ग की कबडडी में जीआईसी सतपुली विजेता और जीआईसी कीर्तिखाल उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता में धीरेंद्र सिंह राणा, विनय रावत, श्रीमती कुसमलता जंग एवं श्रीमती कलावती बतौर निर्णायक मौजूद रहे

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *