देवप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का निधन

देवप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का निधन
Spread the love

देवप्रयाग। देवप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और  सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक अग्रवाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही देवप्रयाग में शोक की लहर दौड़ गई।

देवप्रयाग में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया में लोगों ने देवप्रयाग नगर की बेहतरी के लिए उनके स्तर से किए गए प्रयासों को खूब याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। एडवोकेट रमा बल्लभ भटट ने अपने फेसबुल वाल पर उनके अध्यक्ष कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
डा. गिरधर पंडित ने भी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *