राहुल गांधी से डरती है मोदी सरकार
अडाणी पर सवाल उठाने से बौखला गई है केंद्र सरकार
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से डरती है। उनकी सांसदी पर जल्दबाजी में लिया निर्णय इस बात का प्रमाण है।
ये कहना है कांग्रेस के नेता महंत विनय सारस्वत का। सरस्वत प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौतम अडाणी और केंद्र सरकार के रिश्ते पर सवाल उठाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सबसे आगे रहे हैं। राहुल गांधी में देश के लिए सरकार से सवाल किए।
केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है। यही वजह है कि उनकी सांसदी को समाप्त करने पर जल्दबाजी की गई। केंद्र सरकार अब हिटलरशाही पर उतर आई है। गांधी के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। देश की जनता इस बात को अब अच्छे से समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की बेहतरी के लिए आवाज उठाती रहेगी।
कांग्रेस ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार ऋषिकेश की उपेक्षा कर रही है। न तो आईडीपीएल का रिवाइवल हुआ और न ही आधारिक विकास ही हो पा रहा है। जबकि विधायक, मेयर के साथ ही राज्य और केंद्र में भी भाजपा की सरकार हैं। इस मौके पर दीपक प्रताप जाटव आदि मौजूद थे।