मुनिकीरेती में महिला कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी,विकास के लिए कांग्रेस को जीताएं

मुनिकीरेती में महिला कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी,विकास के लिए कांग्रेस को जीताएं
Spread the love

मुनिकीरेती। नरेंद्रनगर विधानसभा सीट के मुनिकीरेती क्षेत्र में महिला कांग्रेस का कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के पक्ष में जनसंपर्क अभियान जारी है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता लोगों से राज्य और क्षेत्र से महंगाई, बेरोजगारी के खात्मे के लिए कांग्रेस को जीताने की अपील कर रहे हैं।

नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के समर्थन में मंगलवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने जनसंपर्क किया। दूसरी ओर, महिला कांग्रेस और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है।

महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीमती सुमन नैथानी, नगराध्यक्ष श्रीमती पदमा सेमवाल, उपाध्यक्ष सुजाता खत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो स्थानीय समस्याओं का निदान त्वरित गति से होगा। महंगाई और बेरोजगारी से निजात मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती क्षेत्र में हुए तमाम विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार की देन बताया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीमती सुमन नैथानी, नगराध्यक्ष श्रीमती पदमा सेमवाल, सुजाता खत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी,  चित्रा पुंडीर, सोहनलाल, उर्मिला

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *