प्रो. सुरेखा डंगवाल दून विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। प्रो. सुरेखा डंगवाल को दून विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. डंगवाल का कुलपति के रूप में ये दूसरा कार्यकाल होगा।
उल्लेखनीय है कि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल का कार्याकाल करीब छह माह पूर्व समाप्त हो गया था। नए कुलपति की नियुक्ति होने तक उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। सोमवार को नए कुलपति के रूप में उनकी नियुक्ति हुई है।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रो. सुरेखा डंगवाल को दून विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्ति किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल तक प्रभावी रहेगी।
प्रो. सुरेखा डंगवाल को फिर से दून विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त होने पर शिक्षाविदों और दात्र/छात्राओं में उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि प्रो. डंगवाल ने दून विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में पिछले तीन सालों में विश्वविद्यालय ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किए।

