हाथ में तलवार खटीमा से प्रीतम सिंह की भाजपा को ललकार, बहुत हुआ जनता पर अत्याचार, अबकी बार कांग्रेस की सरकार

हाथ में तलवार खटीमा से प्रीतम सिंह की भाजपा को ललकार, बहुत हुआ जनता पर अत्याचार, अबकी बार कांग्रेस की सरकार
Spread the love

खटीमा। उत्तराखंड में कांग्रेस ने खटीमा से अपनी परिवर्तन यात्रा का बिगुल बजा दिया है। जनहित से जुड़े महंगाई, बरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। एक सुर में सभी ने कहा हमारी सरकार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गाे के लिए न्याय लेकर आएगी। कहा कि परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में प्रदेश भर में भाजपा की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

शुक्रवार को परिर्वतन यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन कर किया गया। मेलाघाट रोड पर रामलीला मौदान में जनसभा हुई। इसमें काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा ने अच्छे दिन आने का सपना दिखाया था पर अच्छे दिन सिर्फ सपनों में या चंद लोगों के ही आए हैं।

प्रीतम सिंह को लेकर क्रेजी हुए कार्यकर्ता

नेता प्रतिपक्ष प्रतीम सिंह ने माइक सँभाला तो चारों तरफ माहौल
प्रीतम-प्रीतम वाला हो गया। कार्यकर्ताओं का जोश प्रीतम के
भाषण ने औऱ बढ़ाने का काम किया। प्रीतम ने कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रीतम ने कहा उत्तराखंड में भाजपा ने राजनीति की प्रयोगशाला खोल रखी है। एक, दो नहीं तीसरे मुख्यमंत्री की टेस्टिंग चल रही है। भाजपा ने सिर्फ अपना ही विकास किया है। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य में होने वाले परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक कर रही है।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *