प्रगति विहार में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

प्रगति विहार में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

प्रगति विहार स्थित श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। उत्सव में नन्हें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

नगर निगम के पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह ने बताया कि समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रत्येक वर्ष की भांति बड़ी धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जहां बच्चे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव पर चार चांद लगाए।

भगवान का भजन एवं स्वागत गीत गाकर श्रीकृष्ण भगवान का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम मेयर अनीता ममंगाई एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने प्रगति विहार क्षेत्र वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

’इस मौके पर समाजसेवी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, संजय नेगी, प्रमोद कपूरवान, जगदीश थपलियाल नरेंद्र कंडारी, नीरज अग्रवाल, हिम्मत सिंह मियां, धन सिंह बुटोला, राजेश नौटियाल, मोहित गुप्ता, शेर सिंह रावत, मनोरंजन देवरानी, प्रकाश बिजलवान, सरिता पैनली, सरोजिनी थपलियाल, किरण कश्यप, धीरजनी ध्यानी, सुमन रावत, इंदु कुकरेती, दीपा कपरूवान, प्रेमा रतूड़ी, श्वेता रतूड़ी, निधि अरोड़ा, जलमा मियां, रश्मि त्रिपाठी, चारू खुराना, सुनीता गुप्ता, श्रीमती नेगी, प्रभावती पांडे, रमन अरोड़ा, भगवान सिंह नेगी, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र भट्ट, मुकेश कृषाली, नरेंद्र कैनतुरा, दीपक रावत, रमन भट्ट, आज क्रांति भंडारी, पार्थ देवरानी, रुपेश सकलानी, अभिषेक, और प्यारे बच्चे आदि वार्डवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *