2016-2021 के बीच विधानसभा में हुई नियुक्तियां रदद

2016-2021 के बीच विधानसभा में हुई नियुक्तियां रदद

देहरादून। दो विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को रदद किया जाएगा। जल्द ही इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

उक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने मीडिया को। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मीडिया से रूबरू हुई विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि 2016 में 150, 2020 में छह और 2021 में हुई 72 नियुक्तियों को रदद किया जा रहा है। इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

इस संबंध में मीडिया के स्तर से हुए कई सवालों के गोलमोल जवाब ही सामने आए। अब देखने वाली बात होगी कि 2016 से पहले विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर क्या निर्णय होता है। फिलहाल कुंजवाल और अग्रवाल के दौर के सभी कर्मचारियों की नौकरी जाना तय हो गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *