आंगनवाड़ी केंद्र भटवाडी में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम
तीर्थ चेतना न्यूज
थत्यूड़। बाल विकास परियोजना, थत्यूड़ के बैनर तले पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र भटवाडी के सामुदायिक भवन में पोषण माह के समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, एवं ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भटवाडी से सुनील सेमवाल,जसमें विष्टौंसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुरज्याल शाह जी, सरतली वार्ड से ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत श्रीकोट दीपेन्द्र विष्ट उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, मंच का संचालक पिंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तीन महिलाआंें को पोषण पोटली वितरित की गई, तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया, पोषण पर राजकीय इण्टर कालेज श्रीकोट के बच्चों द्वारा पोषण प्रतियोगिता में बहुत सुन्दर पोस्टर तैयार किये तथा मेहन्दी प्रतियोगिता में रा0इ0का0 श्रीकोट की बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आंगनवाडी कार्यकर्तीयों द्वारा पोषण पर नुक्कड-नाटक का आयोजित किया।अम्मा की स्मृति में श्रीमती बड्डो देवी सहित अन्य दों महिलाओं द्वारा अपने पुरानेे समय के खान-पान तथा वर्तमान समय के खान-पान पर अपने विचार रखे जिस पर उनको सम्मानित भी किया गया।
पी0एच0सी0 नैनबाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एंव स्वास्थ्य बैबी स्पर्धा कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, एंव तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया अन्य उपस्थित बच्चों को भी पुरस्कार वितरीत किये गये। -कार्यक्रम में महालक्ष्मी किट वितरण पोषण मेला, पोषण रंगोली आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्राम प्रधान भटवाडी सुनील सेमवाल जी के द्वारा पोषण कार्यक्रम की सराहना करते हुये हुये कहा की हमें बडा हर्ष है कि बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे सुदूर क्षेत्र ग्राम पंचायत भटवाडी में आयोजन किया।बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ0 श्रीमती रोशनी सती द्वारा बाताया गया की अपने स्थानीय फल सब्जियों का ही सेवन खुद भी करें एवं अपने बच्चों को करायंे।
सुपरवाईजर श्रीमती सुधा रावत द्वारा स्तनपान के बारे में बताया गया की जन्मे बच्चे को केवल मां की ही दुध पिलाना चायिये। राष्टीªय पोषण मिशन के ब्लाक काईिनेटर श्री आलोक कुमार द्वारा बाजार में चल रहे टैंªड, चाउमिन,पीजा,कोल्ड्रींग जैसे जंक फूड अपने बच्चों का न दें।
कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव बाल विकास परियोजना अधिकारी, थत्यूड डॉ0 श्रीमती रोशनी सती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाईजर श्रीमती सुधा रावत एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के ब्लाक कॉर्डिनेटर श्री अलोक कुमार, एवं नैनबाग क्षेत्र की समस्त आंगनबाडी कार्यकर्तियां एवं सहायिका उपस्थित रहीं।


