उत्तराखंड में नए राजनीतिक विकल्प उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का गठन

तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। 2027 के विधानसभा चुनाव के मददेनजर उत्तराखंड में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का गठन कर दिया है। बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में मोर्चा आकार लेगा।
बुधवार को देहरादून में बेरोजगार संघ, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति से जुड़े लोगों प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि उत्तराखंड में नए राजनीतिक विकल्प को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के नाम से आकार दिया जाएगा। इसकी कमान उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को सौंपी गई।
इसके अलावा त्रिभुवन सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, महासचिव मोहित डिमरी, राम कंडवाल, सुरेश सिंह, प्रमोद काला, हिमांशु रावत को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बहरहाल, मीडिया से बातचीत करते हुए बॉबी पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के छल कपट से उत्तराखंड बुरी तरह से घायल हो चुका है। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के आपस में बंट जाने से राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का काम और आसान हो गया।
उन्होंने कहा कि राज्य की सभी शक्तियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा से जोड़ा जाएगा। जोर देकर कहा कि मोर्चा उत्तराखंड के वास्तविक मुददों की लड़ाई लड़ेगा। 16 मार्च से इसकी शुरूआत उत्तरकाशी से होगी।
राज्य के सभी जिलों में विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। लोगों के सुझाव लिए जाएंगे ताकि एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा सकें।
इस मौके पर दिनेश चंद्र मास्टर, लुसुन टोडरिया, चिन्यालीसौड़ के पालिकाध्यक्ष मनोज कोली, निरंजन सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, चित्रपाल सिंह सजवाण, नितिन दत्त, संजय सकलानी, सुरेंद्र नेगी, राकेश नेगी, दीप्ति रावत, कुसुम जोशी, सुदेश भटट, राहुल रावत, विकास रयाल, दर्शन डोभाल, हीरा सिंह फर्स्वाण, कपिल रावत, हिमांशु रावत, संजय सिल्सवाल, पंकज उनियाल, विपिन नेगी आदि मौजूद रहेे।