कौन बनेगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी के भीतर चर्चाएं शुरू
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के राज्यसभा जाने के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के भीतर इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
27 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट राज्यसभा सांसद बन जाएंगे। इसके लिए वो 15 फरवरी को नामांकन करेंगे। उनके सांसद बनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भाजपा के आम कार्यकर्ता के मन में सवाल है कि महेंद्र भटट दिल्ली में सांसदी के साथ ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान भी संभाले रखेंगे या पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की दायित्व से मुक्त कर देगी।
पार्टी के भीतर भी इसको लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जितने मुंह उतनी बातें औैर उससे अधिक कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।
कुछ नामों को लेकर तो चर्चा भी होने लगे हैं। चर्चा ये भी है कि नए प्रदेश अध्यक्ष पद का समीकरण लोकसभा के टिकट के समीकरण के मुताबिक साधा जा सकता है।