मूल निवास और भू-कानून के लिए यूकेडी की तांडव रैली
सीएम आवास कूच करते प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की राजधानी में आयोजित तांडव रैली सफल रही। सीएम आवास कूच करते प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई।
गुरूवार को देहरादून में आयोजित यूकेडी की तांडव रैली के माध्यम से राज्य सरकार से मूल निवास और सशक्त भू-कानून बनाने की मांग की गई। रैली के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्य में यूकेडी कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे थे।
परेड़ ग्राउंड में एकत्रित होने के बाद लोगों ने तांडव रैली के रूप् में मुख्यमंत्री आवास कूच करना शुरू किया। लंबे समय बाद यूकेडी की कॉलेज में जुटी भीड़ राज्य में मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग कर रहे थे।
परेड ग्राउंड से हाथीबड़कला तक तांडव रैली का ख्ूाब असर दिख। हाथीबड़कला पर पुलिस ने रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को लांघने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने भी इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों और से धक्का मुक्की शुरू हो गई।
मौके पर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों ने यूकेडी के अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, त्रिवेंद्र पंवार समेत करीब तीन दर्जन नेताओं को हिरसात में ले लिया। कुछ देर बात उक्त नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया।
तांडव रैली में राज्य भर से यूकेडी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर यूकेडी नेताओं ने दो टूक कहा कि मूल निवास और भू-कानून के मामले का निस्तारण राज्य सरकार को जल्द से जल्द करना होगा। राज्य के लोग अब आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं।