स्वर्गाश्रम जौंकः कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल का जनसंपर्क

स्वर्गाश्रम जौंकः कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल का जनसंपर्क
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

स्वर्गाश्रम। स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

लघु भारत का रूप स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगरमियां हैं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ंिबंदिया अग्रवाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर रही है। जनसंपर्क के दौरान वो जनता के सम्मुख अपनी बात मजबूती के साथ रख रही है।

इसमें विकास योजनाओं से लेकर शहर की बेहतरी के अपने प्लान को बता रही हैं। हर वार्ड के लिए प्राथमिकता पर भी फोकस कर रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के सभी वार्डों में पार्टी के लिए आम लोगों से समर्थन मंांग रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात को प्रमुखता से रख रहे हैं कि कांग्रेस विकास का पर्याय है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *