भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी शंभू पासवान ने किया नामांकन
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी शंभू पासवान ने भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी।
नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी शंभू पासवान ने नामांकन किया। उनके साथ पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ता निगम में भाजपा के और मजबूत होने का दावा कर रहे थे।
इस मौके पर मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वो ऋषिकेश की जनता की उम्मीदों पर खरें उतरेंगे। उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।