शंभू पासवान ने ली नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद की शपथ

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर शंभू पासवान समेत 40 पार्षदों के शपथ के साथ ही निगम बोर्ड अस्तित्व में आ गए। इस मौके पर मेयर पासवान ने ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
शुक्रवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में जिलाधिकारी सविन बसंल ने नगर निगम ऋषिकेश के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके अलावा 40 वार्डों से नवनिर्वाचित पार्षद अजय दास, अनिल रावत, चेतन चौहान, देवेंद्र प्रजापति, धर्मेश मनचंदा, माधवी गुप्ता, लव कंबोज, किरण यादव, हर्षवर्धन, दिनेश रावत, मुस्कान, पायल बिष्ट, प्रियंका, पूजा नौटियाल, राजेश कोठियाल, सतवीर भंडारी, संध्या बिष्ट, रूमा देवी, राम कुमार संगर, राजेश कुमार, सत्य कपरूवाण, सोनू प्रभाकर, सुनीता भारद्वाज, ज्योति पासवान, रेहा ध्यानी, रीना शर्मा, आशु, तनु तेवतिया, वीरेंद्र, वीरपाल, संजय बिष्ट, विनोद नाथ, सरोजनी थपलियाल, पुष्कर बंगवाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी,सिमरन उप्पल, मेघा जाटव, भगवान सिंह, अभिनव मलिक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मेयर और पार्षदों की शपथ के साथ नगर निगम बोर्ड अस्तित्व में आ गया। शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि देखते रहिए कि कैसे तेज गति से विकास होगा।
कहा कि राज्य और और केंद्र में भी उनकी सरकार है। विकास कार्यों को गति के साथ किया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, संजय शास्त्री, रविंद्र राणा, संदीप गुप्ता, दिनेश सती, सरोज डिमरी, दीपक धमीजा आदि मौजूद रहे।