ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा ने शंभू पासवान पर लगाया दांव

ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा ने शंभू पासवान पर लगाया दांव
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम में शंभू पासवान भाजपा के प्रत्याशी होंगे। शंभू पूर्व में मुनिकीरेती नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आखिरकार भाजपा ने ऋषिकेश समेत पांच नगर निगमों में मेयर पद पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शंभू पासवान को ऋषिकेश नगर निगम में मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

देहरादून में सौरभ थपलियाल, रूड़की में अनीता अग्रवाल, हल्द्वानी में गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर नगर निगम में दीपक बाली को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

इस तरह से राज्य के 11 नगर निगमों में भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *